Shraddha Kapoor Arrives at NCB Office: दीपिका पादुकोण के बाद श्रद्धा कपूर पहुंची NCB के दफ्तर, ड्रग्स केस में चल रही पूछताछ (See Photos)
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दफ्तर पहुंची हैं. श्रद्धा के अलावा दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को पूछताछ के लिए एनसीबी ने तलब किया था.
Shraddha Kapoor Arrives at NCB Office: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) आज सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दफ्तर पहुंची हैं. श्रद्धा के अलावा दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को पूछताछ के लिए एनसीबी ने तलब किया था. इसी सिलसिले में आज दीपिका मुंबई स्थित नारकोटिक्स विभाग के दफ्तर पहुंची थी जिसके बाद अब श्रद्धा कपूर ने भी यहां अपनी हाजिरी लगाईं है.
मीडिया में आई ताजा फोटोज में देखा गया कि फेस मास्क पहनी हुईं, पीले रंग के सूट में श्रद्धा यहां एनसीबी दफ्तर पहुंची हैं. ड्रग्स केस की जांच कर रही नारकोटिक्स की टीम के सामने श्रद्धा, दीपिका, सारा और रकुल के नाम आए थे जिसके बाद इन्हें भी जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है.

इन लेटेस्ट तस्वीरों पर डालें एक नजर:

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone At NCB Office Photos: दीपिका पादुकोण ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए पहुंची नारकोटिक्स विभाग के दफ्तर, देखें मुंबई से ये सीधी तस्वीरें

उल्लेखनीय है कि इस केस में पहले ही सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती समेत अन्य लोग सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं. अब सभी की निगाहें इन अभिनेत्रियों पर टिकी हुई हैं जिनसे एनसीबी प्रश्नोत्तर कर रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2020 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

