बॉलीवुड

Deepika Padukone Viral Video: 'राहुल गांधी बन सकते हैं देश के प्रधानमंत्री' कहती दीपिका पादुकोण का पुराना वीडियो हुआ वायरल, ड्रग्स केस में NCB करेगी पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में दीपिका पादुकोण का नाम सामने आने के बाद उनके जीवन में काफी हलचल मची हुई है. एक्ट्रेस से नारकोटिक्स विभाग की टीम मुंबई में 26 सितंबर को पूछताछ करने वाली हैं. ऐसे में उन्हें लेकर काफी चर्चा की जा रही है फिर वो चाहे सोशल मीडिया पर हो या किसी और प्लेटफॉर्म पर.

Deepika Padukone Viral Video: 'राहुल गांधी बन सकते हैं देश के प्रधानमंत्री' कहती दीपिका पादुकोण का पुराना वीडियो हुआ वायरल, ड्रग्स केस में NCB करेगी पूछताछ
दीपिका पादुकोण का पुराना वायरल वीडियो (Photo Credits: Instagram)

Deepika Padukone Viral Video: सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में दीपिका पादुकोण का नाम सामने आने के बाद उनके जीवन में काफी हलचल मची हुई है. एक्ट्रेस से नारकोटिक्स विभाग की टीम मुंबई में 26 सितंबर को पूछताछ करने वाली हैं. ऐसे में उन्हें लेकर काफी चर्चा की जा रही है फिर वो चाहे सोशल मीडिया पर हो या किसी और प्लेटफॉर्म पर. इस विवाद के चलते दीपिका ट्रोल्स (Trolls) के निशाने पर भी आ गई हैं और उनका एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

ये वीडियो साल 2011 का है जब दीपिका ने दूरदर्शन के टीवी शो 'एक मुलाकात' के लिए अपना इंटरव्यू दिया था. इस  इंटरव्यू दीपिका से राजनीति को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा था कि उन्हें ना ही राजनीति की ज्यादा समझ और ना ही उसका ज्ञान है. लेकिन राहुल गांधी काफी बढ़िया काम कर रहे हैं और वो देश के प्रधानमंत्री भी बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Bollywood Drugs Case: दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर शनिवार को NCB के सवालों का सामना करेंगी

देखें दीपिका का ये वीडियो: 

दीपिका इस वीडियो में राहुल गांधी की प्रशंसा करती हुई नजर आ रही हैं. उनके इस वीडियो को एक बार फिर वायरल करते हुए उनपर निशाना साधा जा रहा है. उनके बयानों को सुनने के बाद ट्रोल्स वीडियो को शेयर करके कह रहे हैं कि ये इस बात का सबूत है कि दीपिका ड्रग्स लेती हैं.

ये भी पढ़ें: Bollywood Drugs Case: दीपिका पादुकोण के लिए परेशानी का सबब बनीं ड्रग्स चैट, श्रद्धा कपूर भी NCB की रडार पर

गौरतलब है कि इससे पहले दीपिका जब जेएनयू दौरे पर गईं थी तब भी इसी वीडियो को शेयर करते हुए उन्हें ट्रोल (Troll) किया जा रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2020 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).