दुनिया के सामने फिर उड़ा पाकिस्तान का मजाक, फ्रांस में पाक का कोई राजदूत नहीं और संसद ने पारित कर दिया वापसी का प्रस्ताव
पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने प्रस्ताव दिया कि, पाकिस्तानी राजदूत को वापस बुला लिया जाए. विदेश मंत्री कुरैशी के के इस प्रस्ताव पर पाकिस्तान की संसद में सहमति भी बन गई. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि पिछले तीन महीनों से फ्रांस में पाकिस्तान का कोई राजदूत ही नहीं है.