Ask SRK: शाहरुख खान ने इस जन्मदिन फैंस से की खास अपील, कहा- इस बार का प्यार थोड़ा दूर से यार
शाहरुख खान ने ट्विटर पर फैंस के साथ Ask SRK सेशन किया. जहां उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान शाहरुख ने अपनी फिल्म से लेकर बर्थडे प्लान तक पर बातें की.
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपने परिवार के साथ दुबई (Dubai) में मौजूद हैं. जहां वो अपनी टीम KKR को सपोर्ट करने पहुंचे हैं. आईपीएल (IPL) मुकाबले में उनकी टीम इस समय 5वें स्थान पर मौजूद हैं. इस बीच शाहरुख खान ने ट्विटर पर फैंस के साथ Ask SRK सेशन किया. जहां उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान शाहरुख ने अपनी फिल्म से लेकर बर्थडे प्लान तक पर बातें की. दरअसल शाहरुख खान के फैंस के लिए 2 नवंबर का दिन किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं होता है. ऐसे में तमाम फैंस शाहरुख के बर्थडे प्लान जानने की कोशिश की.
इस बारे में जब शाहरुख खान से सवाल किया गया तो उन्होंने दिल जीत लेने वाला जवाब दिया. दरअसल एक फैन ने पूछा कि इस बार वो जन्मदिन कैसे मनाने वाले हैं? क्योंकि पुलिस लोगों को उनके घर के बाहार इकट्ठा होने मना करेगी. इस सवाल के जवाब में शाहरुख ने लिखा कि मैं ये सलाह दूंगा कि कृपया लोग भीड़ ना जुटायें फिर चाहे मेरा जन्मदिन हो या फिर कुछ और. इस बार का का प्यार थोडा दूर से यार.
Please I recommend nobody should collect in crowds. My birthday or wherever! Iss baar ka pyaar...thodha door se yaar. https://t.co/hANNv2VU0U
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 27, 2020
आपको बता दे कि Ask SRK सेशन के दौरान जब एक फैंस ने उन्हें दोबारा स्क्रीन पर देखने की अपील की तो शाहरुख ने कहा कि पहले वो शूट शुरू करेंगे, उसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन और फिर सिनेमा के नार्मल होने तक में साल भर लग जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 06:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

