देश

दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल 29 अक्टूबर को ग्रीन दिल्ली एप का करेंगे शुभारंभ, प्रदूषण पर लगाम लगाना है मकसद

सीएम अरविंद केजरीवाल ग्रीन दिल्ली एप का 29 अक्टूबर को 12 बजे शुभारंभ करेंगे

दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल 29 अक्टूबर को ग्रीन दिल्ली एप का करेंगे शुभारंभ, प्रदूषण पर लगाम लगाना है मकसद
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Photo Credits Delhi Govt)

नई दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल ग्रीन दिल्ली एप (Green App) का 29 अक्टूबर को 12 बजे शुभारंभ करेंगे.दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसको लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आज समीक्षा बैठक की. ग्रीन दिल्ली एप से संबंधित शिकायत निवारण प्रक्रिया को लेकर की गई समीक्षा बैठक में पर्यावरण विभाग, राजस्व विभाग, एमसीडी, एनडीएमसी, डीडीए, पीडब्लूडी, दिल्ली पुलिस, दिल्ली फायर सर्विस, एनएचएआई आदि विभागों के नोडल अधिकारी शामिल हुए. ग्रीन दिल्ली एप का इस्तेमाल कर लोग कचरा जलाने, औद्योगिक प्रदूषण, धूल की शिकायतों से सरकार को अवगत करा सकेंगे.

समीक्षा बैठक के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि ग्रीन दिल्ली एप का शुभारम्भ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे करेंगे.ग्रीन दिल्ली एप से मिलने वाली शिकायतों के निवारण के लिए एक समय सीमा तय होगी, इसके अंतर्गत संबंधित विभाग को शिकायत का निपटारा करना पड़ेगा. यह भी पढ़े: राजधानी में प्रदुषण रोकने के लिए एक्टिव हुई केजरीवाल सरकार, मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए वाॅर रूम का किया शुभारंभ

एप से सभी संबंधित विभाग जुड़े रहेंगे और प्रदूषण से सबंधित कोई भी शिकायत आने पर वह स्वयं ही संबंधित विभाग को चली जाएगी.इस एप से संबधित विभाग के नोडल अफसर एवं उनके अधीनस्थ अन्य अधिकारी जुड़े रहें.  यह एप फोटो और वीडियो शिकायत पर आधारित होगा. समय पर शिकायत का निस्तारण नहीं होने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 08:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).