Ask SRK: फैन ने शाहरुख खान से पूछा मन्नत बेचोगे क्या? किंग खान ने दिया दिल जीत लेने वाला जवाब
शाहरुख खान ये जवाब ट्विटर पर ट्रेंड करने लग गया. उनके तमाम फैंस को किंग खान का ये जवाब बेहद ही पसंद आया.
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी मौजूदगी ही नहीं बल्कि अपनी हाजिर जवाबी से भी लोगों का दिल जीतना बखूबी जानते हैं. ऐसे में आज शाहरुख खान सोशल मीडिया पर एक बार फिर फैंस के साथ रूबरू हुए. इस दौरान शाहरुख यूजर्स के साथ अपने दिल का हाल शेयर करते दिखाई दिए. ऐसे में शाहरुख ने लोगों के पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल सवालों के जवाब दिए. इस सिलसिले में एक फैन ने शाहरुख खान से उनके घर मन्नत (Mannat) को बेचने को लेकर सवाल पूछ डाला. दरअसल यूजर ने शाहरुख को ट्वीट करते हुए लिखा कि भाई मन्नत बेचने वाले हो क्या?
जिसके जवाब में शाहरुख खान ने कुछ ऐसा लिखा कि मन्नत ट्विटर पर ट्रेंड करने लग गया. शाहरुख खान ने जवाब में लिखा कि भाई मन्नत बिकती नहीं सर झुका कर मांगी जाती है. याद रखोगे तो लाइफ में कुछ पा सकोगे.
Bhai Mannat bikti nahi sar jhuka kar maangi jaati hai....yaad rakhoge toh life mein kuch paa sakogay. https://t.co/dh3gJTVnOu
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 27, 2020
शाहरुख खान ये जवाब ट्विटर पर ट्रेंड करने लग गया. उनके तमाम फैंस को किंग खान का ये जवाब बेहद ही पसंद आया. आपको बता दे कि Ask SRK के दौरान इस दौरान शाहरुख खान से एक फैन ने पूछा कि इस बार वो जन्मदिन कैसे मनाने वाले हैं? क्योंकि पुलिस लोगों को उनके घर के बाहार इकट्ठा होने मना करेगी. इस सवाल के जवाब में शाहरुख ने लिखा कि मैं ये सलाह दूंगा कि कृपया लोग भीड़ ना जुटायें फिर चाहे मेरा जन्मदिन हो या फिर कुछ और. इस बार का का प्यार थोडा दूर से यार.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

