टीवी

Bigg Boss 14 October 27 HIGHLIGHTS: नए कैप्टन के टास्क में जमकर हुआ हंगामा, राहुल वैद्य पर भड़की जैस्मिन भसीन

इस टास्क के दौरान घर माहौल तब बदल जाता है जब राहुल जैस्मिन से उनका बैग छीन लेते हैं. जिसे जैस्मिन इसे बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं और राहुल पर भड़क उठती हैं. इस दौरान वो राहुल को लेकर कई बातें कहती और उनपर पानी भी फेंकती हैं.

Bigg Boss 14 October 27 HIGHLIGHTS: नए कैप्टन के टास्क में जमकर हुआ हंगामा, राहुल वैद्य पर भड़की जैस्मिन भसीन
बिग बॉस 14 (Image Credit: Twitter)

Bigg Boss 14: बिग बॉस में आज के शो की शुरुआत में एक बार फिर राहुल वैद्य और जान कुमार सानू के बीच नेपोटिज्म के बीच जमकर बहस देखने को मिली. इस दौरान जान ने राहुल के खिलाफ खुलकर अपना विरोध दिखाया. जिसके बाद जान कुमार सानू और निक्की तंबोली की बीच भी बहस शुरू हो जाती हैं. जहां जान उसे अपने दोस्तों में चुनने की वार्निंग देते हैं. तो वहीं इस हफ्ते घर में आए कविता कौशिक और शार्दुल पंडित के बीच जुबानी जंग देखने को मिलती हैं. इस दौरान कविता शार्दुल पर काफी भड़क जाती हैं.

जबकि घर के दूसरे कोने में जान कुमार सानू और राहुल वैद्य के बीच नेपोटिज्म को लेकर बहस होती दिखाई दे रही है. जिसे देख कर पवित्रा भी परेशान हो जाती हैं. जिसके बाद घर में नए कैप्टन को लेकर टास्क होता है. ऐसे में सभी घर वालों को अपने बैग को बचाने का टास्क मिलता है. जबकि वहीं राहुल वैद्य, पवित्रा, जान कुमार सानू और निक्की तंबोली को मौका मिलता है बैग छीनकर उन्हें कैप्टन के टास्क से हटाने का.

इस टास्क के दौरान घर माहौल तब बदल जाता है जब राहुल जैस्मिन से उनका बैग छीन लेते हैं. जिसे जैस्मिन इसे बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं और राहुल पर भड़क उठती हैं. इस दौरान वो राहुल को लेकर कई बातें कहती और उनपर पानी भी फेंकती हैं. जबकि राहुल कैमरे पर सफाई देते हुए कहते है कि वो सिर्फ टास्क कर रहें थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2020 12:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).