टीवी

Bigg Boss 14: राहुल वैद्य पर भड़की जान कुमार सानू की मां रीता भट्टाचार्य, नेपोटिज्म वाले बयान पर दी तीखी प्रतिक्रिया

रीता ने आगे कहा कि राहुल जान के अच्छे दोस्त बने और अच्छा टाइम भी बिताया. लेकिन अब वो अचानक से ऐसी बातें कह रहें हैं. ये बेहद ही बेचैन कर देने वाली बातें हैं

Bigg Boss 14: राहुल वैद्य पर भड़की जान कुमार सानू की मां रीता भट्टाचार्य, नेपोटिज्म वाले बयान पर दी तीखी प्रतिक्रिया
राहुल वैद्य पर भड़की जान कुमार सानू की मां (Photo Credits: Instagram)

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के घर में भी नेपोटिज्म का मुद्दा तब गरमा गया जब नॉमिनेशन के दौरान राहुल वैद्य ने जान कुमार सानू पर हमला किया. राहुल ने जान को नॉमिनेट करने की वजह नेपोटिज्म को बताया और कहा कि उन्हें इससे नफरत है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया. इस दौरान लोग राहुल वैद्य की तारीफ़ करते दिखाई दिए. आपको एक बार फिर बता दे कि जान नामी सिंगर कुमार सानू के बेटे हैं. यही कारण है कि राहुल ने जान पर हमला करते हुए उन्हें नेपो किड माना.

जिसके बाद जान की मां रीता भट्टाचार्य (Rita Bhattacharya) ने अब इस मामले पर पूरी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा कि मुझे काफी दुख हुआ जब नेशनल टीवी पर राहुल वैद्य ने जान को नेपो किड कहा. उसने जान की मेहनत नजरअंदाज किया जो उसने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए की है. मुझे पता है कि वो जान के हार्ड वर्क के बारे में भलीभांति जानते हैं. अगर उन्हें सचमुच इस बात चिढ होती तो वो शो शुरू होने के दौरान ही अपनी नाराजगी जाहिर कर सकते थे लेकिन 3 हफ्ते बीत जाने के बाद कह रहें हैं.

रीता ने आगे कहा कि राहुल जान के अच्छे दोस्त बने और अच्छा टाइम भी बिताया. लेकिन अब वो अचानक से ऐसी बातें कह रहें हैं. ये बेहद ही बेचैन कर देने वाली बातें हैं. राहुल ने कुमार सानू को लेकर भी जो बातें कही वो काफी निंदनीय हैं. क्योंकि जान कभी किसी के पिता के बारें में ऐसी बातें नहीं कह सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 07:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).