बॉलीवुड

Priyanka Chopra Bags New Hollywood Film: प्रियंका चोपड़ा को मिली हॉलीवुड की ये बड़ी फिल्म, ये रही डिटेल्स!

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर तैयारियों में जुटी हुई हैं. उन्हें कई सारे प्रोजेक्ट्स के लिए साइन भी किया गया है जिसे उन्हें समय पर पूरा भी करना है. उन्हें नेटफ्लिक्स की दो फिल्म 'वी कैन बी हीरोज और ड वाइट टाइगर के लिए कास्ट किया गया है.

Priyanka Chopra Bags New Hollywood Film: प्रियंका चोपड़ा को मिली हॉलीवुड की ये बड़ी फिल्म, ये रही डिटेल्स!
प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

Priyanka Chopra Bags New Hollywood Film: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर तैयारियों में जुटी हुई हैं. उन्हें कई सारे प्रोजेक्ट्स के लिए साइन भी किया गया है जिसे उन्हें समय पर पूरा भी करना है. उन्हें नेटफ्लिक्स की दो फिल्म 'वी कैन बी हीरोज और ड वाइट टाइगर के लिए कास्ट किया गया है. वहीं वो 'मैट्रिक्स 4' की शूटिंग भी कर रहे हैं. साथ ही वो रूसो ब्रदर्स की सीरीज सिटाडेल में रिचर्ड मद्देन के साथ नजर आएंगी. अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि उन्हें जिम स्ट्राउस, सैम ह्यूगन और सेलीन डियोन के साथ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म में कास्ट किया गया है.

डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म का टाइटल 'टेक्स्ट फॉर यू' रखा गया है. प्रियंका ने इसकी जानकारी देते हुए पोस्ट शेयर करके लिखा, "इन अतुलनीय लोगों के साथ इस शानदार मूवी की शुरुआत करने को उत्साहित हूं! जिम स्ट्राउस, सैम ह्यूगन और सेलीन डियोन. ये मेरे लिए सम्मान की बात है. चलो चलें!"

ये भी पढ़ें: Priyanka Chopra Memoir Book: प्रियंका चोपड़ा ने रिलीज की अपनी किताब की कवर फोटो, कहानी को इस कारण बताया अधूरा

रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि ये फिल्म असल में 2016 की जर्मन फिल्म 'SMS Fur Dichसे प्रेरित है जो सोफी क्रेमर की किताब पर आधारित थी. इन फिल्मों के अलावा प्रियंका मिंडी कलिंग के साथ एक और प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं जिसका टाइटल है बिग फैट इंडियन वेडिंग. इस फिल्म का निर्देशन मिंडी करेंगी.

इन फिल्मों के अलावा प्रियंका ने लॉकडाउन के दौरान अमेजन प्राइम वीडियो की हॉरर फिल्म 'वेलकम टू द बल्महाउस' भी रिलीज की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2020 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).