MP By Election Result 2020: उपचुनाव के रुझान पर बोले कमलनाथ, कांग्रेस को मिलेगी बड़ी जीत
मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में तीन नवंबर को हुए मतदान की मतगणना जारी है, पल-पल की स्थिति पर कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं की नजर अब भी टिकी हुई है. इस चुनाव के परिणाम के बाद साफ हो जाएगा कि राज्य में सीएम शिवराज सिंह की सरकार सुरक्षति होगी या नहीं. वैसे तो शुरुवाती रुझान में बीजेपी आगे नजर आ रही है. ताजा आंकड़ो के मुताबिक 18 सीटों पर बीजेपी आगे है. जबकि कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, अन्य 1 सीट पर आगे है. रुझान के बाद भी कांग्रेस को जीत की पूरी उम्मीद है. इस बीच पल-पल की स्थिति पर नजर रखने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं. जहां पर उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि एक घंटे में सब क्लियर हो जाएगा.