मनोरंजन

Chhath 2020: छठ से पहले खेसारी लाल यादव लेकर आ गए हैं बेहद धमाकेदार गाना, महज 2 दिन में 14 लाख बार देखा गया

इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है. जबकि संगीत दिया है रोशन सिंह ने. गाने को लिखा है प्यारे लाल यादव ने. इस गाने के वीडियो में खेसारी भी दिखाई दे रहे हैं.

Chhath 2020: छठ से पहले खेसारी लाल यादव लेकर आ गए हैं बेहद धमाकेदार गाना, महज 2 दिन में 14 लाख बार देखा गया
खेसारी लाल यादव का छठ गीत (Image Credit: YouTube)

Chhath 2020: त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है. हालांकि कोरोना वायरस (Coronavirus) के बीच त्योहारों की चमक पहले जैसी नहीं है. लेकिन हर कोई अपने अपने तरीके से सुरक्षित रहते हुए इस त्योहार को मनाने की कोशिश में जुटा हुआ है. छठ (Chhath) को लेकर उत्तर भारत के लोगों में एक अलग ही जोश देखने को मिलता है. यही वजह है भोजपुरी इंडस्ट्री इस मौके पर हर साल कई गाने लाती रहती है. इस साल भी खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने छठ के पर्व को ध्यान में रखते हुए नए छठ गीत लेकर आए हैं. खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी छठ गीत 'आधा लईल आधा भुलईल' का वीडियो यूट्यूब पर जारी हो चुका है.

इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है. जबकि संगीत दिया है रोशन सिंह ने. गाने को लिखा है प्यारे लाल यादव ने. इस गाने के वीडियो में खेसारी भी दिखाई दे रहे हैं. गाने के बोल बेहद ही कैची हैं. जो सभी को पसंद आ रहें हैं. गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज 2 दिन में इस 14 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. यह भी पढ़े: Bhojpuri Hot Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का सबसे रोमांटिक गाना है ना छेड़ा ना पिया, बोल्ड वीडियो कर देगा हैरान

भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव की जबरदस्त फैन फॉलोविंग है. उनके गाने करोड़ों में व्यूज लेकर आते हैं. ऐसे में खेसारी का ये छठ गीत भी काफी पॉपुलर हो रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2020 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).