Bhojpuri Hot Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का सबसे रोमांटिक गाना है ना छेड़ा ना पिया, बोल्ड वीडियो कर देगा हैरान
भोजपुरी फिल्म मैं सेहरा बांध के आऊंगा का गाना छेड़ा न पिया धड़कता हमरो जिया अब यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. इस गाने को 53 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
Bhojpuri Hot Song: भोजपुरी फिल्मों में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी काफी फेमस है. ये दोनों जब भी साथ आते हैं कमाल कर जाते हैं. स्क्रीन पर इस जोड़ी का दम देखते ही बनता है. तो वहीं ये दोनों भी दर्शकों को अपनी बेहतरीन केमिस्ट्री दिखाने से पीछे नहीं हटते हैं. काजल और खेसारी इंडस्ट्री को अब तक धमाकेदार गाने दे चुके हैं. दोनों का ऐसा ही एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है.
गाने में काजल राघवानी का हॉट अंदाज और खेसारी लाल यादव आशिकाना रूप देखते ही बन रहा है. दोनों के बीच फिल्माया गया ये गाना बेहद ही बोल्ड है. जिसे देखने के बाद कोई भी हैरान रह जाए. साड़ी पहने काजल राघवानी संग रोमांस फरमाते खेसारी लाल यादव के बीच रात में फिल्माए गए इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहें हैं.
भोजपुरी फिल्म मैं सेहरा बांध के आऊंगा का गाना छेड़ा न पिया धड़कता हमरो जिया अब यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. इस गाने को 53 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. काजल और खेसारी के बीच की ये बॉन्डिंग हमेशा से दर्शकों की पहली पसंद रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2020 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

