बॉलीवुड

Ganapath Part 1: एक बार फिर दहाड़ लगाने जा रहे हैं टाइगर श्रॉफ, नई फिल्म गणपत का टीजर पोस्टर आया सामने (Watch Video)

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए टाइगर श्रॉफ ने बताया था कि ये फिल्म उनकी दूसरी तमाम फिल्मों से बेहद अलग है. इस फिल्म का हिस्सा बनकर वो बेहद खुश हैं.

Ganapath Part 1: एक बार फिर दहाड़ लगाने जा रहे हैं टाइगर श्रॉफ, नई फिल्म गणपत का टीजर पोस्टर आया सामने (Watch Video)
गणपत फिल्म पोस्टर (Image Credit: Instagram)

हाल ही में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की नई फिल्म गणपत (Ganapath) का धमाकेदार पोस्टर सामने आया था. जिसे देखने के बाद टाइगर की इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही थी. ऐसे में अब इस फिल्म का नया टीजर पोस्टर सामने आया है. इस पोस्टर में टाइगर श्रॉफ का एक बार फिर दम देखने को मिल रहा है. जिसे देखने के बाद कहा जा सकता है कि टाइगर सचमुच काफी कमाल के लग रहें हैं. इस पोस्टर में भी टाइगर श्रॉफ का वही डायलॉग सुनने को मिल रहा है. जिसमें वो कहते हैं कि जब आपनु डरता है ना तो आपनु बहुत मारता है.

इस वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि गणपत जब आता है तो बहुत धमाल मचाता है. देखिए गणपत का शानदार लुक. यह भी पढ़े: Ganapath Poster: बागी के बाद अब गणपत बनने जा रहे हैं टाइगर श्रॉफ, फिल्म का दमदार मोशन पोस्टर आया सामने

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए टाइगर श्रॉफ ने बताया था कि ये फिल्म उनकी दूसरी तमाम फिल्मों से बेहद अलग है. इस फिल्म का हिस्सा बनकर वो बेहद खुश हैं. इस फिल्म के जरिये वो पहली बार जैकी और विकास के साथ काम करने जा रहें हैं, इस टीम के साथ जुड़कर वो बेहद खुश हैं.

फिल्म की शूटिंग 2021 से शुरू होगी. हालांकि इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. टाइगर की इस फिल्म को डायरेक्ट करने का जिम्मा विकास बहल के कंधे पर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2020 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).