Ganapath Poster: बागी के बाद अब गणपत बनने जा रहे हैं टाइगर श्रॉफ, फिल्म का दमदार मोशन पोस्टर आया सामने
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपनी आगामी फिल्म का ऐला न सोशल मीडिया के माध्यम से कर दिया हैं. टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आने वाली फिल्म 'गणपत पार्ट 1' का मोशन पोस्टर शेयर कर अपने फैंस को खुशखबरी दी.
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने अपनी आगामी फिल्म का ऐलान सोशल मीडिया के माध्यम से कर दिया हैं. टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आने वाली फिल्म 'गणपत पार्ट 1' (Ganapath Part 1) का मोशन पोस्टर शेयर कर अपने फैंस को खुशखबरी दी. टीजर में टाइगर श्रॉफ की धमाकेदार एंट्री को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ को फिर एक बार एक्शन करते हुए नजर आएंगे.
टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टाइगर ने फिल्म 'गणपत' का टीजर शेयर किया हैं जिसमें आप देख सकते है गिरी हुई बिल्डिंग्स के बीच शर्टलेस बैक दिखाते हुए खड़े हैं. जिसमें टाइगर की बॉडी लाजवाब हैं. इस मोशन टीजर में टाइगर ढासु आवाज में डायलॉग बोलते नजर आ रहे है. इस मूवी को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को वाशु भगनानी, विकास बहल, दीपशिखा देशमुख और जैकी भगनानी प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह फिल्म 2022 को रिलीज होगी. यह भी पढ़े: Disha Patani का Acrobatic Butterfly Kick देख टाइगर श्रॉफ हुए इम्प्रेस, कह दी ये बात
टाइगर श्रॉफ ने इस थ्रिलर टीजर को शेयर कर कैप्शन में लिखा, "टाइटर श्रॉफ ने फिल्म गणपत का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "यह एक मेरे लिए और विशेष रूप से आप लोगों के लिए खास है! पेश है फिल्म गणपति - अधिक एक्शन, थ्रिल और मनोरंजन के लिए तैयार" हालंकि अभी तक फिल्म की एक्ट्रेस का खुलासा नहीं किया हैं लेकिन देखना यह दिलचस्प होगा की फिल्म 'गणपत' में टाइगर की हिरोइन कौन होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2020 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

