टीवी

Bigg Boss 14 Promo: नॉमिनेशन टास्क में पवित्रा को बचाने के लिए एजाज को नष्ट करना होगा अपना फेवरेट फोटो फ्रेम, इमोशनल वीडियो आया सामने

बिग बॉस का ये नया वीडियो बेहद ही इमोशनल है. जाहिर है पवित्रा के साथ घर में एजाज की बॉन्डिंग अब अलग लेवल पर जा चुकी है.

Bigg Boss 14 Promo: नॉमिनेशन टास्क में पवित्रा को बचाने के लिए एजाज को नष्ट करना होगा अपना फेवरेट फोटो फ्रेम, इमोशनल वीडियो आया सामने
बिग बॉस 14 (Image Credit: Twitter)

बिग बॉस (Bigg Boss 14) में जैसे जैसे शो आगे बढ़ रहा है कंटेस्टेंटस की राह मुश्किल होती जा रही हैं. इस हफ्ते होने वाले नॉमिनेशन में अब बिग बॉस सभी कंटेस्टेंटस को बचाने के लिए दूसरे के सामने मुश्किल चैलेंज रखते दिखाई दे रहे हैं. जिसके चलते घरवालों को फैसला करना पाना मुश्किल होता जा रहा है. जिसका एक नया प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) को नॉमिनेशन से बचाने के लिए एजाज खान को अपने फेवरेट डॉग्स की फोटो फ्रेम को नष्ट करना है. बिग बॉस के इस शर्त को सुनने के बाद एजाज बेहद मुश्किल में पड़ जाते हैं जबकि पवित्रा एजाज को ऐसा करने से मना करती हैं. लेकिन एजाज उस फोटो प्रेम को लेकर नजदीक आ जाते हैं. जिसे देखकर पवित्रा चीख उठती हैं. इस सीन को देख पूरा घर हैरान रह जाता है.

बिग बॉस का ये नया वीडियो बेहद ही इमोशनल है. जाहिर है पवित्रा के साथ घर में एजाज की बॉन्डिंग अब अलग लेवल पर जा चुकी है. दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं. हालांकि पिछले हफ्ते जैस्मिन को सेव करने पर पवित्रा एजाज से काफी खफा हो गई थी. लेकिन सलमान के समझाने के बाद अब मामला दोबारा पहले जैसे हो गया है. यही वजह है कि बिग बॉस ने भी एजाज के सामने इतना मुश्किल फैसला करने को कहा है.

इसके अलावा घर में अभिनव और रुबीना को सेव करने के लिए जैस्मिन के सामने भी काफी मुश्किल हालात पैदा कर दिए है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2020 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).