बॉलीवुड

Jersey: शाहिद कपूर ने फिल्म जर्सी की तैयारी की शुरू, सुबह-सुबह मैदान पर पसीना बहाते दिखाई दिए एक्टर

फिल्म जर्सी में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका में दिखाई देने जा रहे हैं. जिसमें उनके पिता पंकज कपूर एक मेंटर की भूमिका में दिखाई देंगे.

Jersey: शाहिद कपूर ने फिल्म जर्सी की तैयारी की शुरू, सुबह-सुबह मैदान पर पसीना बहाते दिखाई दिए एक्टर
शाहिद कपूर (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) उन एक्टर्स की लिस्ट में आते हैं. जो सिल्वर स्क्रीन पर अपने किरदार को निभाने के लिए उसमें पूरी तरह से रंग जाते हैं. शाहिद कपूर आने वाले समय में फिल्म जर्सी (Jersey) में नजर आने जा रहे हैं. कोरोना वायरस के चलते फिल्म की शूटिंग रुकी हुई थी. लेकिन अब फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. ऐसे में शाहिद कपूर ने भी अपने रोल को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. वो नेट में प्रैक्टिस करते दिखाई दे रहें हैं. शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सुबह सुबह प्रैक्टिस करते हुए फोटो शेयर की है. इसके साथ ही एक्टर ने मोटिवेशनल मैसेज भी शेयर किया है.

नेट में बैट लेकर पसीना बहाते शाहिद कपूर का ये अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. महज 2 घंटे में इस फोटो पर डेढ़ लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. आप भी देखिए शाहिद का ये मोटिवेशनल पोस्ट.

 

View this post on Instagram

 

Get up and get going. Morning all. #jersey... it’s never too late to dream.

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

इससे पहले भी शाहिद कपूर ने क्रिकेट ग्राउंड से एक फोटो शेयर की थी. इस फोटो में शाहिद पिच की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे थे. शाहिद की इस फोटो को भी फैंस से ढेर सारा प्यार मिला.

 

View this post on Instagram

 

#jersey prep. . . De dhana dhan

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

फिल्म जर्सी में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका में दिखाई देने जा रहे हैं. जिसमें उनके पिता पंकज कपूर एक मेंटर की भूमिका में दिखाई देंगे. इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं गौतम तिन्नानुरी. ये फिल्म तेलुगू फिल्म जर्सी की रीमेक है. तेलुगू फिल्म को भी गौतम ने ही डायरेक्ट किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2020 09:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).