टीवी

Sidharth Shukla का दिल जीतने वाली Shehnaaz Gill से बेहद खफा हैं उनके पिता संतोख सिंह, कभी न बात करने की खाई कसम!

बिग बॉस 13 से बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली शहनाज गिल भले ही शो से लेकर रियल लाइफ में सिद्धार्थ शुक्ला का दिल जीतने में कायमाब रही हैं. लेकिन अपनी एक गलती के चलते वो अपने पिता संतोख सिंह को काफी नाराज कर बैठी हैं.

Sidharth Shukla का दिल जीतने वाली Shehnaaz Gill से बेहद खफा हैं उनके पिता संतोख सिंह, कभी न बात करने की खाई कसम!
शहनाज गिल और उनेक पिता संतोख सिंह (Photo Credits: Instagram)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) से बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) भले ही शो से लेकर रियल लाइफ में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का दिल जीतने में कायमाब रही हैं. लेकिन अपनी एक गलती के चलते वो अपने पिता संतोख सिंह (Santokh Singh) को काफी नाराज कर बैठी हैं. इसके चलते अब शहनाज के पिता ने इस बात की कसम तक खा ली है कि वो उनसे कभी बात नहीं करेंगे. इसके पीछे काम को लेकर शहनाज की व्यस्तता बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि शहनाज बीते काफी समय से अपने परिवार से न ही मिली हैं और ना ही उनसे संपर्क किया है जिसके चलते उनके पिता उनसे बेहद नाराज हैं. टेली चक्कर से हुई बातचीत में शहनाज के पिता ने कहा, "शहनाज  में चंडीगढ़ में शूट कर रहीं थी लेकिन वो अपने परिवार से मिलने तक नहीं आई. शूटिंग लोकेशन से उनका घर सिर्फ 2 घंटे की दूरी पर था. लेकिन उन्होंने हमें इस बात की जानकारी तक नहीं दी कि वो यहां मौजूद हैं. हमें मीडिया के जरिए इस बात की सूचना मिली."

 

View this post on Instagram

 

Shukar ,saadgi, shararatein #shehnaazgill ❤️❤️

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill) on

आगे बात करते हुए संतोख सिंह ने कहा, "हम तो ये भी नहीं जानते हैं कि हमें उसे देखने का अवसर प्राप्त होगा भी या नहीं क्योंकि वो हमसे मिलने नहीं आती और ना ही शूटिंग के लिए ज्यादा बार उत्तर की ओर आती हैं. हमारे पास उसके मैनेजर तक का नंबर नहीं है और इसलिए हमें पता भी नहीं कि वो कहां हैं और कैसी हैं. इसलिए मैंने कसम खाई है कि मैं उससे कभी बात नहीं करूंगा."

 

View this post on Instagram

 

❤️❤️❤️mom

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill) on

गौरतलब है कि हाल ही में शहनाज ने अपनी मां संग सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की थी. बात करें वर्कफ्रंट की तो हाल ही शहनाज और सिद्धार्थ अपने म्यूजिक वीडियो को लेकर जोरों शोरों से काम में जुटे हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2020 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).