प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने COVID-19 Vaccination को लेकर की समीक्षा बैठक, इन मुद्दों पर भी की चर्चा
देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के केस फिर से बढ़ने लगे हैं. इस बीच गुजरात में अहमदाबाद, सुरत, राजकोट में नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है. वहीं राजधानी में फिर से COVID-19 लोगों को अपना शिकार बनाने लगी है. इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भारत की टीकाकरण रणनीति और आगे बढ़ने के तरीके की समीक्षा करने के लिए एक बैठक की. पीएम मोदी के साथ हुई इस बैठक में टीका विकास, विनियामक अनुमोदन और खरीद की प्रगति से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई.