Radhe to Release in Cinemas: सलमान खान की फिल्म 'राधे' OTT पर नहीं होगी रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक!
सलमान खान की फिल्म 'राधे' को लेकर कयास लगाया जा रहा था कि कोरोना संकट के चलते इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. हालांकि इसे लेकर फिल्म के मेकर्स की तरफ से किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी.
Radhe to Release in Cinemas: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'राधे' को लेकर कयास लगाया जा रहा था कि कोरोना संकट के चलते इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. हालांकि इसे लेकर फिल्म के मेकर्स की तरफ से किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी. अब 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की रिलीज को लेकर आई ताजा जानकारी एक अनुसार, इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जाएगा.
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने फिल्म को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए ट्वीट कर लिखा, "राधे को ओटीटी रिलीज की अफवाह बेबुनियाद है. कयास लग रहे थे कि सलमान खान की फिल्म 'राधे' सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. गलत है. फिल्म के निर्माताओं का फैसला साफ है. राधे सिनेमाघर में ही लौटेगी. ईद 2021 पर रिलीज का लक्ष्य."
#RADHE #OTT RUMOURS BASELESS... There was speculation in the *exhibition sector* that #Radhe - starring #SalmanKhan - will skip theatrical release... Will stream on #OTT directly... FALSE... The producers are clear, #Radhe will release in *cinemas*, eyes #Eid2021 release. pic.twitter.com/JGQnXSSlAD
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 20, 2020
गौरतलब है सलमान खान की ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज के लिए सेट की गई थी. लेकिन कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के चलते मेकर्स ने इसकी रिलीज को स्थगित कर दिया. इसके बाद से इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी ज्यादा बेताब नजर आ रहे हैं. अब मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, ये फिल्म ईद, 2021 पर रिलीज हो सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2020 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

