The Kapil Sharma Show: गोविंदा के साथ शो ना करने पर कृष्णा अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी, बताई इसके पीछे की वजह
अपने नए इंटरव्यू में कृष्णा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ‘हां, मैं जानकार उस शो का हिस्सा नहीं बना क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि हमारे बीच के चल रहे दूरी का असर शो पर पड़े. कॉमेडी असरदार तभी बनती है जब आस पास का माहौल खुशनुमा हो.’
हाल ही में अभिनेता गोविंदा कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में पहुंचे थे. लेकिन खास बात ये रही हैं कि इस एपिसोड से कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने खुद को दूर रखा, जाहिर है इन दिनों कृष्णा अभिषेक की उनके मामा गोविंदा (Govinda) से नहीं पट रही है. ऐसे में कृष्णा इस एपिसोड का हिस्सा नहीं बने. लेकिन अब इस पूरे मामले में कृष्णा अभिषेक ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. स्पॉटबॉय संग अपने नए इंटरव्यू में कृष्णा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ‘हां, मैं जानकार उस शो का हिस्सा नहीं बना क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि हमारे बीच के चल रहे दूरी का असर शो पर पड़े. कॉमेडी असरदार तभी बनती है जब आस पास का माहौल खुशनुमा हो.’
कृष्णा ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि मैं अपने मामा से बेहद प्यार करता हूं और उन्हें मुझसे नाराज होने का पूरा हक़ है. मैं भी उनका सामना करना चाहता हूं लेकिन इस समय हमारे बीच जो कुछ चल रहा है उसके चलते मैं उनसे मिला तो अपने आंसू नहीं रोक पाऊंगा. मैं उनके घर पर उनके साथ रहता था. हम जितने नजदीक थे उतने दूर हो गए हैं.’
कृष्णा और गोविंदा के बीच खटपट की खबरें कई बार आती रही है. लेकिन इनके बीच मनमुटाव तब बढ़ गया जब कृष्णा की पत्नी कश्मीरा ने ट्वीट करके लिखा था कि ‘पैसे के लिए नाचने वाला.’ इस ट्वीट को गोविंदा से जोड़कर देखा गया. क्योंकि गोविंदा समारोह में पैसे लेकर जा रहें थे. हालांकि कश्मीरा ने साफ़ किया कि उनका ट्वीट गोविंदा के लिए नहीं था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2020 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

