बॉलीवुड

Sushmita Sen ने हॉट अंदाज में वर्कआउट करके मनाया अपना जन्मदिन, Video देखकर फटी रह जाएंगी आंखें!

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो अपनी बढ़ती उम्र के साथ और भी फिट और तंदरुस्त महसूस कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंटेंस वर्कआउट करके अपना 45वां जन्मदिन मनाया. इस तरह से सुष्मिता ने अपने सभी चाहनेवालों को फिट रहने का संदेश भी दिया.

Sushmita Sen ने हॉट अंदाज में वर्कआउट करके मनाया अपना जन्मदिन, Video देखकर फटी रह जाएंगी आंखें!
सुष्मिता सेन (Photo Credits: Instagram)

Sushmita Sen Hot Workout Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो अपनी बढ़ती उम्र के साथ और भी फिट और तंदरुस्त महसूस कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंटेंस वर्कआउट करके अपना 45वां जन्मदिन मनाया. इस तरह से सुष्मिता ने अपने सभी चाहनेवालों को फिट रहने का संदेश भी दिया. वेब सीरीज 'आर्या' से बॉलीवुड में कमबैक करने वाली सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वो वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं.

सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "मैं गर्व से अब 45 वर्ष की हूं. आप सभी वर्षों से मेरी भावनात्मक शक्ति से सबसे महान स्रोत रहे हैं. मुझे हमेशा याद दिलाते हैं कि जिंदगी कितना बड़ा आशीर्वाद है और इसके मायने अंतहीन हैं."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

सुष्मिता ने आगे लिखा, "मैं चाहती हूं कि आप हमेशा ये याद रखें कि आपकी अटूट प्रेम और  दया मेरी जिंदगी को निखरती है और मुझे एक बेहतर इंसान बनाती है!! इसी तरह से अच्छाई बांटते रहें. मैं और इस दुनिया को आप जैसे लोग चाहिए.

ये भी पढ़ें: Happy Birthday Sushmita Sen: 45 साल की हुई ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन, खूबसूरती ऐसी कि तस्वीरें देख आज भी लोग भरते हैं आहें

आपको बता दें कि सुष्मिता के बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने भी उनके जन्मदिन पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया था. एक्ट्रेस ने रोहमन और अपनी दोनों बेटियों संग अपना जन्मदिन मनाया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2020 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).