टीवी

Bigg Boss 14: शो से बाहर आए शार्दुल पंडित ने सलमान खान से लगाई मदद की गुहार, कहा- मुझे काम दे दो

दरअसल शार्दुल की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है ऐसे में वो बिग बॉस में आकर अपना नाम बनाना चाहते थे. जिसके दम पर उन्हें काम करने का मौका मिल सके.

Bigg Boss 14: शो से बाहर आए शार्दुल पंडित ने सलमान खान से लगाई मदद की गुहार, कहा- मुझे काम दे दो
शार्दुल पंडित और सलमान खान (Image Credit: Facebook)

बिग बॉस के घर में एंट्री कर अपनी किस्मत आजमाने वाले शार्दुल पंडित अब घर से बाहर आ चुके हैं. शो में उनकी मौजूदगी कोई खास कमाल नहीं कर पाई. शो में उनका सफर बेहद ही छोटा था. ऐसे में वो जिस मकसद के साथ घर में पहुंचे थे वो भी पूरा होते नहीं देख पा रहे हैं. दरअसल शार्दुल की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है ऐसे में वो बिग बॉस में आकर अपना नाम बनाना चाहते थे. जिसके दम पर उन्हें काम करने का मौका मिल सके. लेकिन वो अपनी इस कोशिश में कामयाब नहीं हो सके हैं.

शो से बाहर होने के बाद अब शार्दुल ने अपने एक इंटरव्यू में सलमान खान से गुहार लगाईं है कि उन्हें काम मिल सके. शार्दुल ने अपने इस इंटरव्यू में बताया कि उनके पास सलमान का कांटेक्ट नंबर नहीं है. उन्हें काम की जरूरत है. ऐसे में अगर दबंग के पास अगर एक्टर की पोजीशन का कोई काम है तो प्लीज उन्हें मौके दे. यह भी पढ़े: Bigg Boss 14: संचालक राहुल वैद्य के फैसले खफा हुए घर के कई सदस्य, कौन बना नया कैप्टन

शार्दुल ने बताया कि शो से बाहर निकलने के बाद वो सलमान से बात करना चाहते थे. उन्होंने इस बारे में रिक्वेस्ट भी की. लेकिन सलमान से मुलाकात नहीं हो सकी. उन्हें पैसों की बहुत जरूरत है ऐसे में उन्हें काम मिलना बेहद जरूरी है.

शार्दुल पंडित ने बिग बॉस में बेहद ही छोटी पारी खेली. उनकी मां की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें शो से बाहर आना पड़ा. लेकिन अब शार्दुल चाहते हैं कि जैसा सलमान सभी की मदद करते हैं वैसे ही दबंग उनकी भी करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2020 10:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).