टीवी

Bigg Boss 14: संचालक राहुल वैद्य के फैसले खफा हुए घर के कई सदस्य, कौन बना नया कैप्टन

एजाज खान, अली गोनी, जैस्मिन भसीन और कविता कौशिक में से अपने अपने फेवरेट सदस्य को कैप्टन बनाने की इस जंग में घर के सदस्यों के बीच जमकर बहस होती दिखाई दी.

Bigg Boss 14: संचालक राहुल वैद्य के फैसले खफा हुए घर के कई सदस्य, कौन बना नया कैप्टन
Bigg Boss 14 (Image Credit: Colors)

बिग बॉस के घर में चल रहे नए कैप्टन के टास्क के लिए 4 सदस्यों के बीच जमकर होड़ मची हुई है. जबकि इस टास्क के संचालन का जिम्मा राहुल वैद्य के कंधे पर है. टास्क के दौरान घर के कई सदस्य जमकर एक दूसरे पर हमला करते दिखाई. एजाज खान, अली गोनी, जैस्मिन भसीन और कविता कौशिक में से अपने अपने फेवरेट सदस्य को कैप्टन बनाने की इस जंग में घर के सदस्यों के बीच जमकर बहस होती दिखाई दी. ऐसे में अब बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आ गया है. जिसमें टास्क के संचालक राहुल वैद्य से बिग बॉस टास्क के विजेता का नाम पूछते हैं. जिसके बाद घर के सभी सदस्य राहुल पर दबाव बनाते दिखाई देते हैं. हालांकि राहुल के फैसले से घर के कई सदस्य नाराज हो जाते हैं.

प्रोमो में राहुल वैद्य से बिग बॉस टास्क के विनर का नाम पूछते हैं. आखिर में कविता कौशिक और जैस्मिन भसीन बचे हुए हैं. ऐसे में सभी घर वाले राहुल पर दबाव बनाते दिखाई देते हैं और राहुल से सही फैसला करने को कहते हैं. हालांकि राहुल का फैसला सुनने के बाद रुबीना उन्हें ताना मारती दिखाई देती हैं. जाहिर है वो राहुल के फैसले से नाराज होगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Colors TV (@colorstv)

रिपोर्ट के मुताबिक राहुल वैद्य घर में नए कैप्टन के लिए कविता कौशिक को चुनते हैं. जाहिर है कविता के साथ राहुल की बॉन्डिंग सुधरी है. जबकि टास्क के दौरान वो एजाज और पवित्रा संग भिड़ते दिखाई दिए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2020 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).