Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के प्रोड्यूसर Asit Kumarr Modi को हुआ कोरोना वायरस!
सब टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. निर्माता ने कोविड-19 के लक्ष्ण महसूस किये जिसके बाद उन्होंने अपनी टेस्टिंग कराई.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी (Asit Kumarr Modi) कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं. निर्माता ने कोविड-19 (COVID-19) के लक्ष्ण महसूस किये जिसके बाद उन्होंने अपनी टेस्टिंग कराई. उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर दिया.
निर्माता ने ट्वीट कर बताया, "कोविड-19 के कुछ लक्षण मिलने के बाद मैंने अपनी टेस्टिंग कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैंने खुद को आइसोलेट कर दिया है. जो कोई भी मुझसे संपर्क में आया था वो कृपया सुरक्षित रहे और नियमों का पालन करें. आप मेरी चिंता ना करें,आप के प्यार प्रार्थनाआशीर्वाद से मैं जल्दी ठीक हो जाउंगा.आप मस्त स्वस्थ रहें."
After some symptoms of COVID19,I got myself tested & Report came positive.I have isolated myself.I request🙏🏻who has come in my contact to be careful and follow the protocol.😊आप मेरी चिंता ना करें,आप के प्यार❤️प्रार्थना🙏🏻आशीर्वाद से मैं जल्दी ठीक हो जाऊँगा.आप😀मस्त 💪स्वस्थ रहें
— Asit Kumarr Modi (@AsitKumarrModi) November 20, 2020
पको बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का निर्माण असित कुमार मोदी की नीला टेलेफिल्म्स के बैनर तले किया जाता है. कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद इस शो के लिए जुलाई से शूटिंग शुरू की गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2020 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

