बॉलीवुड

Anupam Kher के बेटे सिकंदर अब सोशल मीडिया पर मांग रहें हैं काम, लिखी डाली ये बात

अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें काम की जरूरत हैं. सिकंदर का ये पोस्ट देखने के बाद हर कोई हैरान है.

Anupam Kher के बेटे सिकंदर अब सोशल मीडिया पर मांग रहें हैं काम, लिखी डाली ये बात
सिकंदर खेर (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) की तरह ही उनके बेटे सिकंदर खेर भी काफी टैलेंटेड हैं. हालांकि फिल्मों के मामले में वो अनुपम खेर से काफी पीछे हैं. लेकिन अब सिकंदर खेर (Sikander Kher) ने कुछ ऐसा किया है जिससे वो सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहें हैं. दरअसल अनुपम खेर की तरह ही सिकंदर भी सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात खुलकर लिखते हैं. सिकंदर ने सोशल मीडिया पर अब काम की मांग की है. जिसे देखने के बाद समझा जा रहा है कि उनके पास काम नहीं है ऐसे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर कर लिखा कि मुझे काम चाहिए, मैं हंस भी सकता हूं.

दरअसल इस फोटो में सिकंदर एकदम शांत लुक में नजर आ रहें हैं. उनके माथे पर पसीना पसरा हुआ है जबकि चेहरे से स्माइल गायब है. आप भी देखिए सिकंदर की ये पोस्ट.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सिकंदर खेर हाल ही में रिलीज सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या में अहम् रोल निभाते दिखाई दिए थे. इस किरदार के लिए सिकंदर की काफी तारीफ हुई थी. इसके साथ ही वो जी5 की वेब सीरीज मुम भाई में दिखाई देंगे. आपको बता दे कि सिकंदर किरण खेर और उनके पहले पति गौतम बेरी के बेटे हैं. सिकंदर और अनुपम के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2020 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).