Tamil Nadu Elections 2021: मैनिफेस्टो में प्रत्याशी ने किया iPhone, तीन मंजिला घर, हेलिकॉप्टर, 1 करोड़ रुपये देने का वादा, चांद की सैर कराने का भी दिखाया सपना
इस उम्मीदवार ने अपने क्षेत्र के सभी परिवारों को एक आइफोन, एक कार, सोने के गहने, एक हेलीकॉप्टर, एक नाव, एक रोबोट, एक तीन मंजिला घर देने का वादा किया है जिसमें स्वीमिंग पूल भी होगा. इसके अलावा शख्स ने युवाओं को एक करोड़ रुपये देने और लोगों को 100 दिन की छुट्टी पर चांद की सैर कराने का वादा भी किया है.