Priyanka Chopra ने थ्रोबैक फोटो में दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज, बिकिनी टॉप में आई नजर
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है. जिसमें उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है. दरअसल प्रियंका कभी भी अपनी बोल्डनेस दिखाने से परहेज नहीं करती हैं. यही कारण है आज प्रियंका हर जगह अपने नाम का डंका बजा रही हैं.
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब देश के साथ विदेश में भी नाम कमा रही हैं. हाल ही में प्रियंका और निक ने ऑस्कर अवॉर्ड के नॉमिनेशन का ऐलान भी किया था. जो प्रियंका के बढ़ते कद को दर्शाता है. लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने ये कामयाबी यूं ही नहीं पाई है. इसके पीछे उनका जबरदस्त डेडिकेशन और काम को लेकर जुनून रहा है. इसके साथ ही प्रियंका कभी हिचक नहीं दिखाती हैं. जिसका सबूत है प्रियंका चोपड़ा का नया पोस्ट. दरअसल प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है. जिसमें उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है. दरअसल प्रियंका कभी भी अपनी बोल्डनेस दिखाने से परहेज नहीं करती हैं. यही कारण है आज प्रियंका हर जगह अपने नाम का डंका बजा रही हैं.
प्रियंका चोपड़ा की ये फोटो उनके फिल्मों में डेब्यू से पहले की मालूम पड़ती है. जिसमें प्रियंका वाईट कलर की ब्रा में दिखाई दे रही हैं. जबकि उन्होंने वाईट कलर की पेंट पहन रखी है. इस फोटो के साथ प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि शर्मीली? इसने कभी नहीं सुना.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में इंडियन फ़ूड के लवर्स के लिए नया रेस्तरां खोला है. जिसका नाम सोना रखा गया है. इस रेस्तरां की कई तस्वीरें सामने आए है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2021 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

