बॉलीवुड

Rakesh Roshan अपनी पत्नी और बेटी के साथ लोनावला में हुए शिफ्ट

राकेश रोशन अब केवल बेहद ही अहम मीटिंग के लिए मुंबई आते हैं. वो परिवार के साथ लोनावला में रह रहे हैं. ऐसे में वो हफ्ते में केवल 2-3 बार ही शहर में आते हैं.

Rakesh Roshan अपनी पत्नी और बेटी के साथ लोनावला में हुए शिफ्ट
राकेश रोशन (Image Credit: Instagram)

कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बॉलीवुड के भी कई सितारें इसकी चपेट में आ गए हैं. ऐसे में अब खबर आ रही है कि ऋतिक रोशन की पिता राकेश रोशन अपने परिवार के साथ लोनावला में शिफ्ट हो गए हैं. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के मुताबिक राकेश रोशन संग पिंकी रोशन और सुनैना भी लोनावला रह रही हैं.

सोर्स ने पोर्टल को बताया कि राकेश रोशन अब केवल बेहद ही अहम मीटिंग के लिए मुंबई आते हैं. वो परिवार के साथ लोनावला में रह रहे हैं. ऐसे में वो हफ्ते में केवल 2-3 बार ही शहर में आते हैं. दरअसल राकेश रोशन ने वहां काफी शानदार घर बनाया है. ऐसे में वो मुंबई की बजाए वहां ही रहना पसंद कर रहे हैं. जाहिर है कि यहां इंसान चाहे ना चाहे लोगों के सम्पर्क में आ ही जा रहा है. जबकि एक साल पहले कैंसर के चलते उनकी तबीयत भी खराब हो रखी थी. अब जब कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं. ऐसे में वहां रुकने का फैसला बिलकुल ही सही मालूम पड़ रहा है.

तो वहीं राकेश रोशन ने भी कन्फर्म किया है कि जब तक महामारी थम नहीं जाती वो लोनावला ही रहेंगे. वैसे राकेश रोशन ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन लगवाई थी. जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई.

जबकि वहीं ऋतिक रोशन अपने घर पर ही रह रहे हैं. हालांकि उन्हें जब भी जिम का इस्तेमाल करना होता है वो पलाज़ो वाले घर पर चले जाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2021 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).