जब कोरोना के चक्कर में Malaika Arora भूल गई थी पैंट चढ़ाना, शेयर किया फनी किस्सा
मलाइका ने एक बार फिर कोरोना को लेकर बेहद ही फनी पोस्ट किया है. दरअसल कोरोना वायरस के मामले देश में फिर बढ गए हैं. ऐसे में मलाइका ने फनी पोस्ट किये हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) फिटनेस की बड़ी दीवानी है. फिटनेस को लेकर उनकी दीवानगी फैंस को बेहद पसंद भी आती हैं. वेल मलाइका का एक और अंदाज जो फैंस को बेहद पसंद आता है वो है उनकी बेबाकी. मलाइका अरोड़ा हमेशा ही खुद से जुड़ी बातें बिंदास होकर बताती है. ऐसे में मलाइका ने एक बार फिर कोरोना को लेकर बेहद ही फनी पोस्ट किया है. दरअसल कोरोना वायरस के मामले देश में फिर बढ गए हैं. ऐसे में मलाइका ने फनी पोस्ट किये हैं.
पहले पोस्ट में वो कोरोना वैक्सीन को लेकर कहती हैं कि जब पहले हमारे घर मेहमान आते थे तो हम उनसे कहते हैं डरिए मत हमारे डॉग को वैक्सीन लग चुकी है. अब मैं उनसे कहते हैं कि डरिए मत हमें वैक्सीन लग चुकी है.

तो वहीं मलाइका दूसरे पोस्ट में लिखती है कि मैं एक रेस्तरां में गई तो वहां के बाथरूम में गई. मैंने कोहनी से दरवाजा खोला, मैंने पैर से टॉयलेट सीट उठाई. मैंने टिशु से पानी का इस्तेमाल किया. हाथ धोए फिर कोहनी से दरवाजा खोला और टेबल पर आकर बैठ गई. इसके बाद अहसास हुआ कि मैंने पैंट चढ़ाना ही भूल गई.
आपको बता दे कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की एक पार्टी फोटो भी काफी वायरल हो रही है. इस फोटो में मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के काफी नजदीक बैठे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2021 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

