देश

Jammu Kashmir: श्रीनगर में CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद

जम्मू और कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके लावापोरा में गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं. सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर हुए इस आतंकी हमले में दो जवान घायल हुए हैं. कश्मीर के आईजी विजय कुमार का कहना है कि इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा शामिल है.

Jammu Kashmir: श्रीनगर में CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद
सुरक्षाबल (File Photo)

जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) से बड़ी खबर सामने आ रही है. जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर (Srinagar) के बाहरी इलाके लावापोरा (Lawaypora) में गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले (Terrorists Attack) में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं. सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर हुए इस आतंकी हमले में दो जवान घायल हुए हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने परिम्पोरा पुलिस थाने के अंतर्गत लावापोरा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को निशाना बनाकर गोलीबारी की.

उन्होंने बताया कि घायल जवानों को इलाज के लिए तत्काल  नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है. अधिकारी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. आतंकियों की तलाश के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबल के जवान मुस्तैद हैं. यह भी पढ़ें- Pulwama Terror Attack: पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि; सीआरपीएफ ने कहा- बलिदान को नहीं भूलेगा देश.

ANI का ट्वीट-

घटना के बाद इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह हमला सीआरपीएफ की 73वीं बटालियन पर किया गया है.  उधर, कश्मीर के आईजी विजय कुमार का कहना है कि इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा शामिल है. फिलहाल इस मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2021 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).