बॉलीवुड

Anushaka Sharma ने पिता के 60वें जन्मदिन पर बेटी वमिका संग शेयर की खास फोटो

अनुष्का ने उनकी कई तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें वो उनके परिवार के साथ नन्ही वमिका भी दिखाई दे रही हैं. जिसमें वो नातिन को गोद में खिलाते दिखाई दे रहें हैं.

Anushaka Sharma ने पिता के 60वें जन्मदिन पर बेटी वमिका संग शेयर की खास फोटो
अनुष्का शर्मा के पिता का जन्मदिन (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों फिल्मों में भले ही कम नजर आ रही हो लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी बराबर दिखाई देती है. वो अपने डेली रूटीन की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहती हैं. ऐसे में अब अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर बेहद खास फोटोज शेयर की हैं. दरअसल आज अनुष्का के पिता का जन्मदिन है. ऐसे में अनुष्का ने उनकी कई तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें वो उनके परिवार के साथ नन्ही वमिका भी दिखाई दे रही हैं. जिसमें वो नातिन को गोद में खिलाते दिखाई दे रहें हैं.

अनुष्का शर्मा ने लिखा कि साल 1961 के सबसे स्पेशल एडिशन के 60 साल पूरे होने का जश्न मेरे पापा. उन्होंने हमें ईमानदारी, करुणा और सही के साथ खड़ा होना सिखाया. उन्होंने हमेशा मानसिक शांति का महत्त्व समझाया. उन्‍होंने मुझे इतने तरीकों से प्रेरित किया है, ज‍ितने शायद वह जानते भी नहीं हैं. उन्‍होंने मेरा हमेशा सा साथ द‍िया और इतना प्‍यार क‍िया जि‍तना कोई नहीं कर सकता. लव यू पापा.'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

आपको बता दे कि अनुष्का इसी साल मां बनी हैं. जिसके बाद विराट और अनुष्का ने सभी से उनकी निजता का ध्यान रखने की अपील की थी. जिसके बाद से अनुष्का आए दिन बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2021 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).