कोरोना से जंग के बाद काम पर लौटे संजय लीला भंसाली, Alia Bhatt संग गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग की शुरू- Reports
खबर आ रही है कि भंसाली कोरोना से जंग जीतने के बाद अब एक बार फिर काम पर लौट आए हैं. जिसके बाद उन्होंने एक बार फिर फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है.
इस महीने के शुरुआत में ये खबर सामने आई कि संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) कोरोना संक्रमित पाए हैं. जिसके बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) की शूटिंग रोकनी पड़ गई थी. लेकिन अब खबर आ रही है कि भंसाली कोरोना से जंग जीतने के बाद अब एक बार फिर काम पर लौट आए हैं. जिसके बाद उन्होंने एक बार फिर फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. पिंकविला में छपी खबर के मुताबिक भंसाली कोरोना नेगेटिव होने के बाद एक बार फिर गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग शुरू कर दी है.
सोर्स ने पोर्टल को बताया कि 24 मार्च से भंसाली ने फिल्म की दोबारा शूटिंग शुरू कर दी है. जिसके लिए आलिया सेट पर पहुंची है, जबकि वहीं अजय देवगन भी जल्द सेट पर नजर आयेंगे. दरअसल अजय के कुछ दिनों का शूट अभी बाकी है. फिलहाल उनके डेट पर दोबारा काम किया जा रहा है. फिल्म में अजय देवगन का बेहद ही अहम रोल है.
भंसाली के जन्मदिन पर गंगूबाई काठियावाड़ी का टीजर रिलीज किया गया था. जिसे सभी ने खूब पसंद भी किया. इस फिल्म शांतनु महेश्वरी, जिम सरभ और हुमा कुरैशी भी अहम किरदार निभा रही हैं. वैसे आलिया भट्ट गंगूबाई काठियावाड़ी के अलावा RRR और ब्रह्मास्त्र जैसी मेगा बजट फिल्मों का भी हिस्सा हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2021 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

