बॉलीवुड

Anil Kapoor ने वाइफ सुनीता के जन्मदिन पर गिफ्ट की लक्जरी कार, देखें Photos

25 मार्च को अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर 56वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में अनिल कपूर ने सुनीता को एक लक्जरी कार गिफ्ट में दी है. जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Anil Kapoor ने वाइफ सुनीता के जन्मदिन पर गिफ्ट की लक्जरी कार, देखें Photos
अनिल कपूर ने पत्नी कार की गिफ्ट (Image Credit: Instagram)

अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) एक परफेक्ट फैमिली मैन भी हैं. वो अपने काम को जितनी शिद्दत के साथ करते हैं अपने परिवार का भी ध्यान उसी तरह रखते हैं. अनिल कपूर का यही रूप एक बार फिर देखने मिला है. दरअसल 25 मार्च को अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर 56वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में अनिल कपूर ने सुनीता को एक लक्जरी कार गिफ्ट में दी है. जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अनिल कपूर ने सुनीता को ब्लैक मर्सिडीज-बेंज-जीएलएस 450 कार गिफ्ट किया है.

दरअसल अनिल कपूर ने पहले सोशल मीडिया पर पत्नी एक साथ एक बाद एक कर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं. इसके साथ ही उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट से अनिल कपूर ने सुनीता से अपने प्यार का इजहार किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

आपको बता दे कि अनिल कपूर ने सुनीता के साथ अपने शुरूआती दिनों को याद करते पोस्ट लिखा- थर्ड क्लास ट्रेन के डिब्बो में यात्रा करने से लेकर बस, रिक्शा और काली पीली तक. इकॉनमी से उड़ान भरने से लेकर फर्स्ट क्लास में यात्रा करने तक. हमने हर काम अपने दिल में प्यार और चेहरे पर मुस्कान के साथ किया. ऐसे लाखों कारण है जिस कारण मैं तुमसे प्यार करता हूं. आज मेरी स्माइल की वजह भी तुम और तुम्हारे कारण ही हमारी जर्नी इतनी खुशहाल है. हैप्पी बर्थडे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2021 09:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).