Mayawati Attacks Yogi Govt: मायावती का योगी सरकार पर तंज, कहा-यूपी में चुनाव से पहले नेताओं-वकीलों और व्यापारियों की हत्या का दौर हुआ शुरू
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. इससे पहले ही सूबे में सियासी पारा गरमाया हुआ है. बीएसपी, एसपी लगातार कानून व्यवस्था सहित कई मसलों को लेकर सूबे की योगी सरकार पर हमलावर है. इसी बीच बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने योगी सरकार पर तंज कसा है, मायावती ने कहा कि यूपी में चुनाव से पहले नेताओं-वकीलों और व्यापारियों की हत्या का दौर शुरू हुआ है.