टीवी

Bigg Boss 14 फेम Sonali Phogat के घर से लाखों रूपए उड़ा ले गए चोर, सबूत मिटाने की खातिर किया ऐसा काम!

बिग बॉस 14 फेम सोनाली फोगाट के घर चोरी की खबर की प्रकाश में आई है. बीजेपी नेता सोनाली फोगाट के हिसार (हरियाणा) स्थित घर से 10 लाख रूपए, गहने और एक बंदूक चोरी की गई है. बताया गया कि चोरों ने मंगलवार को इस वारदात को अंजाम दिया.

Bigg Boss 14 फेम Sonali Phogat के घर से लाखों रूपए उड़ा ले गए चोर, सबूत मिटाने की खातिर किया ऐसा काम!
सोनाली फोगाट (Photo Credits: Instagram)

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) फेम सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) के घर चोरी की खबर की प्रकाश में आई है. बीजेपी नेता सोनाली फोगाट के हिसार (हरियाणा) स्थित घर से 10 लाख रूपए, गहने और एक बंदूक चोरी की गई है. बताया गया कि चोरों ने मंगलवार को इस वारदात को अंजाम दिया. अपनी शिकायत में सोनाली ने कहा कि जब वो चंडीगढ़ में थी तब ये चोरी की गई.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, चोरों ने चालाकी करते हुए घर में लगे सीसीटीवी फूटएज की डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) को भी चुरा लिया. इसी डीवीआर (DVR) में सीसीटीवी की पूरी फूटएज मौजूद थी और छानबीन में पुलिस के लिए ये बड़ी कारागार साबित हो सकती थी.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक संग लड़ाई में सोनाली फोगाट ने दी गाली, अभिनव शुक्ला ने राहुल वैद्य को दी मारने की धमकी

 

पुलिस को दर्ज की गई अपनी शिकायत में सोनाली ने कहा कि वो 9 फरवरी को अपने घर को लॉक करके चंडीगढ़ गई थी और जब 15 फरवरी को वापस लौटी थी पाया कि ताला टूटा हुआ है. उनके घर से सोना, चांदी के बर्तन, चांदी का मटका, 10 लाख नकद, 22 बोर की लाइसेंस्ड पिस्तौल और 8 कारतूस गायब थे.

बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी की आदमपुर सीट से चुनाव लड़ा था जहां उन्हें कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के सामने हार का सामना करना पड़ा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2021 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).