देश

Mayawati Attacks Yogi Govt: मायावती का योगी सरकार पर तंज, कहा-यूपी में चुनाव से पहले नेताओं-वकीलों और व्यापारियों की हत्या का दौर हुआ शुरू

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. इससे पहले ही सूबे में सियासी पारा गरमाया हुआ है. बीएसपी, एसपी लगातार कानून व्यवस्था सहित कई मसलों को लेकर सूबे की योगी सरकार पर हमलावर है. इसी बीच बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने योगी सरकार पर तंज कसा है, मायावती ने कहा कि यूपी में चुनाव से पहले नेताओं-वकीलों और व्यापारियों की हत्या का दौर शुरू हुआ है.

Mayawati Attacks Yogi Govt: मायावती का योगी सरकार पर तंज, कहा-यूपी में चुनाव से पहले नेताओं-वकीलों और व्यापारियों की हत्या का दौर हुआ शुरू
मायावती और सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo Credits-Facebook)

नई दिल्ली, 17 फरवरी 2021. उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. इससे पहले ही सूबे में सियासी पारा गरमाया हुआ है. बीएसपी, एसपी लगातार कानून व्यवस्था सहित कई मसलों को लेकर सूबे की योगी सरकार पर हमलावर है. इसी बीच बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने योगी सरकार पर तंज कसा है, मायावती ने कहा कि यूपी में चुनाव से पहले नेताओं-वकीलों और व्यापारियों की हत्या का दौर शुरू हुआ है.

बीएसपी चीफ मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यूपी में विधानसभा व पंचायत चुनाव से पहले नेताओं, वकीलों व व्यापारियों आदि की हत्याओं का दौर शुरू हो जाना चिन्ताजनक. किन्तु अति-दुखद व निन्दनीय है इन घटनाओं को गंभीरता से न लेकर इन्हें पुरानी रंजिश आदि बताकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करना. सरकार ध्यान दे. यह भी पढ़ें-किसानों के मुद्दे पर मायावती का केंद्र पर वार- सरकार किसानों की मांग पूरी करके हालात सामान्य करे

मायावती का ट्वीट-

बीएसपी प्रमुख ने कहा कि यूपी विधानसभा के कलसे शुरू हो रहे सत्र में किसानों व जनहित के अहम मुद्दों के साथ-साथ अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था के मामले में सरकार की घोर लापरवाही व द्वेषपूर्ण कार्रवाई आदि के प्रति सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने का प्रयास करने का पार्टी विधायकों को निर्देश दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2021 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).