Asaram Admitted in Hospital: रेप के आरोप में जोधपुर जेल में बंद आसाराम की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
नाबालिग से रेप के आरोप में जेल में बंद आसाराम (Asaram Admitted in Hospital) की तबियत अचानक बिगड़ गई है. जिसके बाद उसे जोधपुर के सेंट्रल जेल से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आसाराम का महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है. आसाराम के अस्पताल में आने की जानकारी मिलते ही बड़ी तादात में उनके समर्थक वहां पहुंच गए.
जोधपुर, 17 फरवरी 2021. नाबालिग से रेप के आरोप में जेल में बंद आसाराम (Asaram Admitted in Hospital) की तबियत अचानक बिगड़ गई है. जिसके बाद उसे जोधपुर के सेंट्रल जेल से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आसाराम का महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है. आसाराम के अस्पताल में आने की जानकारी मिलते ही बड़ी तादात में उनके समर्थक वहां पहुंच गए.
बता दें कि आसाराम की तबियत राजस्थान के जोधपुर सेंट्रल जेल में बिगड़ी है. उन्हें बेचैनी, घुटनों में तकलीफ और अन्य बीमारियों की शिकायत होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में चार डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की है. यह भी पढ़ें-आसाराम और उसके बेटे नारायण साई को स्कूल में दो बच्चों की मौत के मामले में मिली क्लीन चिट
ANI का ट्वीट-
Rajasthan: Self-styled godman Asaram Bapu admitted to a hospital after he complained of restlessness, discomfort in knees and other ailments.
Asaram Bapu is serving life imprisonment in Jodhpur Central Jail in a rape case. pic.twitter.com/RIlsKNpU8z
— ANI (@ANI) February 17, 2021
वहीं आसाराम की जांच करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दवाएं दी है. उनकी रिपोर्ट नार्मल आने की खबर भी सामने आयी है. आसाराम को जोधपुर कोर्ट ने एक नाबालिग से रेप के मामले में दोषी करार दिया है. उनकी सीटी स्कैन भी कराया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2021 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

