Bigg Boss 14: निक्की तंबोली ने 6 लाख रुपए का चेक लेकर छोड़ा शो? नए प्रोमो से उठे सवाल
बिग बॉस के नए प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि सभी घर वालो को बिग बॉस एक एक करके बुलाते हैं और उनकी विश पूछते हैं. जहां अली पहले इमोशनल होते दिखाई देते हैं.
बिग बॉस (Bigg Boss 14) का शो अपने अंतिम पड़ाव पर आ पहुंचा है. शो में महज 5 कंटेस्टेंट की बचे है जो इसे जीत सकते हैं. लेकिन ताजा रिपोर्ट की माने तो 5 में से अब एक कंटेस्टेंट शो छोड़कर घर से बेघर हो चुका है. वो नाम है निक्की तंबोली का. बिग बॉस के नए प्रोमो में निक्की तंबोली के सामने ये मौका मिलता है कि वो 6 लाख की रकम लेकर शो छोड़ सकती हैं. जिसके बाद अब ये जानकारी सामने आ रही है निक्की ने ये रकम स्वीकार कर ली है और वो छोड़कर बाहर जा चुकी हैं. दरअसल मिड वीक एविक्शन होना ही था. ऐसे में मेकर्स ने बेघर होने वाले कंटेस्टेंट के सामने एक शानदार ऑफर दिया जिसे निक्की ने स्वीकार भी कर लिया है. वेल अब ये रिपोर्ट कितनी सही ये कहना मुश्किल है. लेकिन बिग बॉस 14 के लाइव फीड से निक्की गायब हैं और घर में केवल 4 सदस्य ही नजर आ रहे हैं. ऐसे में ये खबर सही मानी जा रही है.
बिग बॉस के नए प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि सभी घर वालो को बिग बॉस एक एक करके बुलाते हैं और उनकी विश पूछते हैं. जहां अली पहले इमोशनल होते दिखाई देते हैं. जिसके बाद राखी पति की चिट्ठी पढ़कर इमोशनल होती दिखाई देती हैं. फिर निक्की के सामने 6 लाख के चेक का बैग आता है जहां उनसे पूछा जाता है कि क्या वो 6 लाख रुपए लेकर शो छोड़ देंगी या बनी रहेंगी.
View this post on Instagram
वेल पिछले सीजन में पारस छाबड़ा ने 10 लाख रुपए लेकर शो बीच में छोड़ दिया था. अब इस बार निक्की ने भी उसी तरह से शो छोड़ा है या नहीं? ये आने वाले समय में पता चलेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2021 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

