Sandeep Nahar Suicide Case में फंसी उनकी पत्नी, पुलिस ने कंचन के खिलाफ दर्ज किया आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला
एक्टर संदीप नाहर ने सोमवार को फेसबुक पर अपना वीडियो पोस्ट करने के बाद आत्महत्या कर ली थी. इसी के साथ स्नादीप ने एक सुसाइड नोट (Suicide Note) भी छोड़ा था जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी कंचन (Kanchan) और उनके ससुराल वालों के लिए खिलाफ कई आरोप लगाए.
एक्टर संदीप नाहर (Sandeep Nahar) ने सोमवार को फेसबुक पर अपना वीडियो पोस्ट करने के बाद आत्महत्या कर ली थी. इसी के साथ संदीप ने एक सुसाइड नोट (Suicide Note) भी छोड़ा था जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी कंचन (Kanchan) और उनके ससुराल वालों के लिए खिलाफ कई आरोप लगाए. संदीप ने कहा कि वो अपनी पत्नी द्वारा प्रताड़ित किये जा रहे हैं और रोज-रोज की क्लेश से तंग आ चुके हैं. पुलिस के मुताबिक, संदीप को गोरेगांव स्थित उनके घर पर पंखे से लटका पाया गया था. उन्हें करीब के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस केस को लेकर गोरगांव पुलिस ने एक्टर की पत्नी और उनकी मां (संदीप की सास) के खिलाफ उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. फेसबुक पर एक्टर का वीडयो देखने के बाद साइबर क्राइम (Cyber Crime) की टीम ने उन्हें खोजने की कोशिश भी की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. इससे पहले कि वो एक्टर तक पहुंचते, वो खुदकुशी कर चुके थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2021 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

