COVID-19: लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, 5 राज्यों के यात्रियों के लिए RT-PCR निगेटिव टेस्ट किया अनिवार्य
कोरोना वायरस मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर महाराष्ट्र ने दिल्ली-एनसीआर समेत पांच राज्यों के यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर (RT-PCR) निगेटिव टेस्ट अनिवार्य किया है. महाराष्ट्र सरकार ने केरल, गोवा, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड को संवेदनशील स्थान घोषित किया है. यानी इन स्थानों से आने वाले यात्रियों को महाराष्ट्र में प्रवेश करने के लिए 48 घंटे पहले तक का निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाना होगा.