Disha Patani और Tiger Shroff मुंबई एअरपोर्ट पर हुए स्पॉट, वेकेशन मनाने मालदीव हुए रवाना
टाइगर और दिशा आए दिन सोशल मीडिया पर अपना दम दिखाते रहते हैं. ये जोड़ी कभी लंच पर तो कभी डिनर पर साथ स्पॉट होती है. लेकिन अब ये लवबर्ड अब फिर साथ साथ स्पॉट हुआ है.
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पटानी (Disha Patani) की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में से एक है. जब भी ये साथ आते हैं खबरें बना देते हैं. ऐसे में ये दोनों एक बार फिर साथ साथ स्पॉट हुए हैं. दरअसल टाइगर और दिशा दोनों को एक साथ मुंबई एअरपोर्ट (Mumbai Airport) पर स्पॉट किया गया. इस दौरान दोनों का लुक देखते ही बन रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर और दिशा वेकेशन मनाने के लिए मालदीव रवाना हुए हैं. दरअसल टाइगर और दिशा आए दिन सोशल मीडिया पर अपना दम दिखाते रहते हैं. ये जोड़ी कभी लंच पर तो कभी डिनर पर साथ स्पॉट होती है. लेकिन अब ये लवबर्ड अब फिर साथ साथ स्पॉट हुआ है.
इस दौरान दोनों का लुक देखते ही बन रहा था. दिशा जहां बेहद ही कैसुअल लुक में नजर आई वहीं टाइगर श्रॉफ भी काफी हैंडसम लग रहे थे. टाइगर जहां नेवी ब्लू आउटफिट में दिखाई दिए वहीं दिशा ने रिप्पड जीन्स पहन रखी थी.
View this post on Instagram
फिल्मों की बात करें तो दिशा पटानी की फिल्म राधे इस ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी. लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसकी रिलीज डेट का पोस्टपोन होना तय माना जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2021 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

