बॉलीवुड

KL Rahul के जन्मदिन पर अथिया शेट्टी ने शेयर की मस्ती भरी तस्वीरें, आप भी दिल हार जाएंगे इस जोड़ी पर

मीडिया में अथिया शेट्टी और केएल राहुल को लेकर एक लंबे समय से चर्चा रही है. लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है. हालांकि ये दोनों अपनी तस्वीरें शेयर करने से पीछे नहीं रहते हैं.

KL Rahul के जन्मदिन पर अथिया शेट्टी ने शेयर की मस्ती भरी तस्वीरें, आप भी दिल हार जाएंगे इस जोड़ी पर
केएल राहुल के जन्मदिन पर अथिया ने किया विश (Image Credit: Instagram)

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul )आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में उनके तमाम चाहनेवाले उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. ऐसे में केएल राहुल की खास दोस्त और रूमर्ड गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी ने भी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने राहुल के साथ कई फनी तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें दोनों की जोड़ी देखते ही बन रही है. अथिया ने अपने इंस्टा पर राहुल संग 2 तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों की शेयर करने के साथ अथिया ने लिखा कि आपके लिए आभारी हूं. जन्मदिन मुबारक हो.

अथिया ही नहीं बल्कि उनके भाई अहान शेट्टी ने भी केएल राहुल को जन्मदिन की बधाई देते हुए फोटो शेयर की है. जिसमें ये दोनों एअरपोर्ट पर वॉक करते दिखाई दे रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

आपको बता दे कि मीडिया में अथिया शेट्टी और केएल राहुल को लेकर एक लंबे समय से चर्चा रही है. लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है. हालांकि ये दोनों अपनी तस्वीरें शेयर करने से पीछे नहीं रहते हैं.

आपको बता दे कि केएल राहुल का जन्म 18 अप्रैल 1992 को कर्नाटक में हुआ था. वो इन दिनों आईपीएल के नए सीजन में पंजाब टीम में बतौर कप्तान के रूप में दिखाई दे रहे हैं. उनकी टीम 1 जीत और 1 हार के साथ पॉइंट टेबल में 7वें नंबर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2021 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).