विक्की कौशल के बाद Katrina Kaif की कोरोना रिपोर्ट भी आई नेगेटिव, फोटो शेयर करके दी जानकारी
शुक्रवार को विक्की कौशल ने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है. तो वही अब जाकर कैटरीना कैफ की कोरोना रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर दी है.
बॉलीवुड में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के बीच रिश्ते को लेकर आए दिन चर्चा होते रहती है. यही कारण है कि विक्की कौशल के बाद जैसी ही कैटरीना कैफ कोरोना संक्रमित हुई थी खबरों का बाजार गर्म हो गया. तो वहीं शुक्रवार को विक्की कौशल ने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है. तो वही अब जाकर कैटरीना कैफ की कोरोना रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर दी है. कैटरीना ने अपनी एक बेहद ही खूबसूरत शेयर की है. जिसमें वो काफी कमाल की लग रही हैं. जिसमें कैटरीना ने यलो टॉप और यलो पेंट पहन रखी है.
इस फोटो को शेयर करते हुए कैटरीना कैफ ने लिखा कि ‘नेगेटिव, जिन लोगों ने भी इस दौरान मेरा ध्यान रखा. मेरे लिए दुआ की और अपना प्यार भेजा. उन सभी का शुक्रिया. इस फोटो में कैटरीना की ख़ूबसूरती देखते ही बन रही है. आप भी देखिए ये खूबसूरत फोटो.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने रिश्ते पर हमेशा से ही चुप्पी साधे रखी है. इस मामले पर बात करते हुए विक्की कौशल ने कहा कि मैं अपनी पर्सनल लाइफ को सभी से छिपाकर रखना चाहता हूं. अगर आप इस बारे में बात करेंगे तो और बातें बनेगी. जो सही नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2021 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

