UP Floods: सीएम योगी ने ‘नभ, जल व थल’ से जाना जनता का हाल, बच्चों को दुलारा, बुजुर्गो ने दिया आशीर्वाद (VIDEO)
शुक्रवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नभ, जल व थल तीनों मार्गों से बाढ़ की स्थिति जानने के लिए तूफानी दौरा किया. इस क्रम में उन्होंने जहां सिद्धार्थनगर, महराजगंज और गोरखपुर जिले में बाढ़ का हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया, राहत शिविरों में जाकर प्रभावितों से मिले तो वहीं सहजनवा के भुआ शहीद गांव में वह एनडीआरफ के लाइफ बोट से पहुंचे.