Vidyut Jammwal और Nandita Mehtani ने 3 दिन पहले रचाई सगाई, इस साल कर सकते हैं शादी?
रिपोर्ट के मुताबिक नंदिता और विद्युत 5 महीने पहले रिलेशन में आए हैं. जिसके बाद अब दोनों के सगाई भी कर ली है. जिसे देखते हुए लगता है कि दोनों चट मंगनी और पट ब्याह की तैयारी में हैं.
कुछ दिन पहले विद्युत् जामवाल (Vidyut Jammwal) और फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी (Nandita Mehtani) को एक साथ ताजमहल (Taj Mahal) के बाहर स्पॉट किया गया था. दोनों एक दूसरे का हाथ थामे प्यार निशानी ताजमहल के सामने खड़े होकर पोज देते दिखाई दिए थे. जिसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी. लेकिन अब इनके रिश्ते पर मुहर लग चुकी हैं. टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि विद्युत और नंदिता ने सगाई कर ली है. दोनों ने 3 दिन पहले ही सगाई की है. दरअसल ताजमहल के बाहर विद्युत और नंदिता की जो तस्वीर सामने आई थी. उसमें नंदिता के उंगली में एक अंगूठी भी दिखाई दी थी.
रिपोर्ट के मुताबिक नंदिता और विद्युत 5 महीने पहले रिलेशन में आए हैं. जिसके बाद अब दोनों के सगाई भी कर ली है. जिसे देखते हुए लगता है कि दोनों चट मंगनी और पट ब्याह की तैयारी में हैं. खबरें है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी भी कर सकते हैं?
View this post on Instagram
वैसे आपको बता दे कि इससे पहले नंदिता अभिनेता डीनो मोरिया के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में थी. दोनों के कई बार ब्रेकअप और पैचअप की खबरें आती रहती थी. लेकिन नंदिता अब विद्युत के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2021 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

