Amitabh Bachchan ने जया बच्चन के साथ अपनी पहली फिल्म बंसी और बिरजू की फोटो की शेयर, बेटी श्वेता ने किया ये कमेंट
अब अमिताभ बच्चन ने फैंस के साथ एक और मेमरी शेयर की है. उन्होंने पत्नी जया बच्चन के साथ पहली फिल्म फिल्म बंसी और बिरजू से एक फोटो शेयर की है.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachcha) सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले सितारों में से एक हैं. वो हर रोज फैंस के साथ अपने अनुभव और एक्सपीरियंस को शेयर करते रहते हैं. तो वहीं फैंस भी बिग बी का ये रूप बेहद पसंद करते हैं. जाहिर है उन्हें भी अपने सुपरस्टार से हर दिन नई नई बातें सीखने को मिलती है. ऐसे में अब अमिताभ बच्चन ने फैंस के साथ एक और मेमरी शेयर की है. उन्होंने पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) के साथ पहली फिल्म फिल्म बंसी और बिरजू से एक फोटो शेयर की है.
दरअसल ये फिल्म 49 साल पहले रिलीज हुई थी. जिसमें अमिताभ और जया बच्चन ने पहली बार साथ काम किया था. इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा ‘हमारी एक साथ पहली फिल्म, बंसी और बिरजू, 1 सितंबर 1970 में रिलीज हुई. 49 साल पहले. इस ब्लैक एंड वाईट फोटो में दोनों की जोड़ी देखते ही बन रही है.
View this post on Instagram
इस फोटो को देखने बाद श्वेता बच्चन ने जहां लव यू लिखकर अपनी भावनाएं जाहिर की है. वहीं नातिन नव्या नंदा ने भी हार्ट इमोजी बनाकर इस फोटो पर प्यार लुटाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2021 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

