बॉलीवुड

Saira Bano Health Update: ICU से बाहर आई सायरा बानो, डॉक्टर ने डिप्रेशन पर कही ये बात

सायरा बानो (Saira Bano) की तबीयत ठीक नहीं चल रही है. हाल ही में उन्हें अस्पताल में भी एडमिट कराया गया है. जिसके बाद खबर आई कि वो डिप्रेशन से गुजर रही हैं और उन्हें एंजियोग्राफी करवानी पड़ेगी.

Saira Bano Health Update: ICU से बाहर आई सायरा बानो, डॉक्टर ने डिप्रेशन पर कही ये बात
सायरा बानो (Photo Credits: Instagram)

पिछले कुछ दिनों से दिवगंत अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की पत्नी सायरा बानो (Saira Bano) की तबीयत ठीक नहीं चल रही है. हाल ही में उन्हें अस्पताल में भी एडमिट कराया गया है. जिसके बाद खबर आई कि वो डिप्रेशन से गुजर रही हैं और उन्हें एंजियोग्राफी करवानी पड़ेगी. हालांकि वो एंजियोग्राफी करवाने से मना कर रही हैं. लेकिन अब उनकी हेल्थ को लेकर जो जानकारी सामने आई है वो बेशक फैंस की चिंता कम कर देगी. ई टाइम्स के मुताबिक ये सायरा बानो के डिप्रेशन से लेकर एंजियोग्राफी तक ना कराने की खबर पूरी तरह से झूठी हैं. उनका इलाज कर रहें डॉक्टर नितिन गोखले ने पोर्टल से कहा है कि सायरा जी डिप्रेशन से नहीं जूझ रही है और ना ही उन्होंने एंजियोग्राफी करवाने से मना किया है.

डॉक्टर ने अपनी बातचीत में कहा कि उनकी एंजियोग्राफी कुछ दिनों के बाद ही की जायेगी. उससे पहले उनका डायबिटीज कंट्रोल करना जरूरी है. फ़िलहाल उन्हें आईसीयू से बाहर कर दिया गया है. उनकी तबीयत पहले से बेहतर है जल्द ही डिस्चार्ज भी जा सकता है. जबकि एंजियोग्राफी के लिए उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती होना पड़े.

आपको बता दे कि 7 जुलाई को दिलीप कुमार का निधन हो गया था. जिसके बाद पूरा इंडस्ट्री ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. कहा जा रहा था कि दिलीप कुमार के निधन के बाद सायरा बानो काफी अकेली हो गई थी. जिसके चलते वो डिप्रेशन में थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2021 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).