Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में कांग्रेस बनाएगी 50 लाख नए सदस्य
उन्होने आगे कहा कि कांग्रेस की संस्कृति देश की संस्कृति है, दिल जोड़ने की संस्कृति है, रिश्ते जोड़ने की संस्कृति है. इसी संस्कृति के कारण हमारा देश आज एक झंडे के नीचे खड़ा है. कमल नाथ ने कहा कि हमारे देश में इतने धर्म, इतनी जाति, विभिन्न रस्में, विभिन्न भाषाएं हैं, यही हमारे देश की महानता है. देश की महानता में ही हमने हमेशा गर्व किया है.