देश

Ghazipur-Ballia Road Accident: चाय की चुस्की ले रहे ग्रामीणों के लिए मौत बनकर आई तेज रफ्तार ट्रक, कई को रौंदा, 6 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में कम से कम छह लोगों की जान चली गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर जिले के गाजीपुर-बलिया मार्ग पर मुहम्मदाबाद क्षेत्र में आज एक ट्रक के चाय की दुकान में घुस जाने से उसकी चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई.

Ghazipur-Ballia Road Accident: चाय की चुस्की ले रहे ग्रामीणों के लिए मौत बनकर आई तेज रफ्तार ट्रक, कई को रौंदा, 6 लोगों की मौत
गाजीपुर-बलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा (Photo Credits: ANI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजीपुर (Ghazipur) जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में कम से कम छह लोगों की जान चली गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर जिले के गाजीपुर-बलिया मार्ग (Ghazipur-Ballia Road) पर मुहम्मदाबाद क्षेत्र में आज एक ट्रक के चाय की दुकान में घुस जाने से उसकी चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में चार लोग जख्मी भी हुए है. बच्चों की हत्या और पत्नी को घायल करने के बाद कर्मचारी छत से कूदा, मौत

स्थानीय पुलिस ने बताया कि अहिरौली गांव में सुबह चाय की एक दुकान पर कुछ लोग चाय पी रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक दुकान में जा घुसा. उसकी चपेट में आने से उमाशंकर यादव (50), गोलू यादव (15), वीरेंद्र राम (45), सत्येंद्र ठाकुर (28), चंद्रमोहन राय (45) तथा बिहारी कुशवाहा (35) की मौत हो गयी.

उन्होंने बताया कि घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. उसके बाद स्थानीय लोगों तथा मृतकों के परिजनों ने सड़क जाम कर यातायात रोक दिया.

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह तथा पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को पीड़ितों के परिवार की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है.

गाजीपुर के ज़िलाधिकारी ने बताया,“दुर्घटना में 4 लोगों की मौके पर मौत और 2 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा. सड़क की गणवत्ता अच्छी नहीं लग रही, NHI को तलब कर रहे हैं.” उन्होंने बताया कि अनियंत्रित ट्रक चाय की दुकान में घुस जाने से वहां मौजूद 10 लोग चपेट में आ गए थे. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2021 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).