Bigg Boss 15: सिंबा नागपाल ने उमर रियाज को स्विमिंग पूल में मारा धक्का, भड़के घरवालों
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने मिल रहा है कि सिंबा नागपाल अचानक से उमर रियाज को स्विमिंग पूल के अंदर धक्का दे देते हैं. जिसके बाद सभी घरवाले सिंबा पर भड़क जाते हैं. जबकि वही सिंबा उमर को चेतावनी देते हुए दोबारा गाली ना देने की सलाह देते हैं.
बिग बॉस (Bigg Boss) में आए दिन नया नया ड्रामा देखने को मिलता रहता है. कंटेस्टेंट के बीच हंगामा होना, घर के अंदर आम बात है. लेकिन हाथापाई जब भी होती है लोगों का ध्यान इसकी तरफ खींच जाता है. ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिला है. दरअसल घर में उमर रियाज और सिंबा नागपाल के बीच धक्का-मुक्की देखने को मिली है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने मिल रहा है कि सिंबा नागपाल अचानक से उमर रियाज को स्विमिंग पूल के अंदर धक्का दे देते हैं. जिसके बाद सभी घरवाले सिंबा पर भड़क जाते हैं. जबकि वही सिंबा उमर को चेतावनी देते हुए दोबारा गाली ना देने की सलाह देते हैं.
दरअसल घर के अंदर टास्क चल रहा है. जहां घरवाले खुद को नॉमिनेशन से बचाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में घरवालों के बीच जमकर खींचतान चल रही है. गहमागहमी के इस माहौल में सिंबा और उमर के बीच यह धक्का-मुक्की देखने को मिली है. आपको बता दें कि इस वीकेंड का वार में सलमान खान एक बार फिर कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आए थे. जबकि वहीं अकाशा सिंह घर से बेघर हो गई हैं.
View this post on Instagram
ऐसे में देखना होगा कि सिंबा और उम्र की यह नई लड़ाई कहां तक जाती है और क्या बिग बॉस इनके खिलाफ कोई कड़ा कदम उठाते हैं?
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2021 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

